डीसी विक्रम सिंह के निर्देशानुसार नवोदय विद्यालय मोठूका में आपदा प्रबंधन अभ्यास आयोजित

सिविल डिफेंस, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और एनसीसी टीमों ने लिया हिस्सा

फरीदाबाद।  उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने निर्देशानुसार पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मोठूका में आज आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल का नेतृत्व चीफ वार्डन, सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन विषय विशेषज्ञ डॉ एम. पी. सिंह ने किया। 
इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग, रेडक्रॉस, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज व सी.एच.सी. करौली की मेडिकल टीम, एन.सी.सी. एन.एस.एस., स्काउट एवं गाईड, SPC की QRT टीमों ने भाग लिया।

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने सर्वप्रथम  जिला-फरीदाबाद की तरफ से भूकंप आपदा की घोषणा की गई। जिसके बाद सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक विद्यालय भवन से बाहर असेम्बली ग्राउण्ड में खाली सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। सभी कक्षा अध्यापकों ने प्राचार्य को अपनी कक्षा के विद्यार्थियों से संबंधित सूचना प्रदान की।
इसके बाद सभी QRT टीमों ने पूरी तत्परता और निष्ठा से अपना-अपना कार्य किया। 30 विद्यार्थियों को घायल अवस्था में विद्यालय भवन से बाहर निकाला गया, जिन्हें आवश्यक प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल भेज दिया गया। किसी भी विद्यार्थी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

मॉक ड्रिल कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस मौके पर उप-प्राचार्य सतीश कुमार, सी.एच.सी. कौराली से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश भारद्वाज, चीफ ऑफीसर उमेश राव, इन्चार्ज एसपीसी बालक श्रीनिवास पाल, इंचार्ज एसपीसी बालिका नर्वदा सागर, एनएसएस इंचार्ज चेतराम मीणा, स्काउट इंचार्ज गंगाधर, संजेश पवार, अनूप कुमार यादव, श्रवण कुमार, भीकम सिंह सहित 67 विद्यालयी कर्मचारी, 491 विद्यार्थी एवं 100 QRT सदस्य मौजूद रहें।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.