टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी, दो आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाताधारक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मोहब्ताबाद फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके टेलीग्राम पर एक लिंक आया, जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड गया। जिसके बाद उसने प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में कुल एक लाख 8 हजार 9 सौ रुपये निवेश किए। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामलें में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने शनिवार को कमलेश कुमार व तोशिफ खान निवासी चुरु राजस्थान को गिरफ्तार किया है।  पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कमलेश कुमार खाताधारक है जिसने अपना खाता तोशिफ को दिया था तथा तोशिफ ने यह खाता आगे ठगो को दे दिया। कमलेश 8वीं व तोशिफ 9वीं पास है। तोशिफ ड्राईवर है व कमलेश मजदूरी करता है। खाते में ठगी के 80 हजार रुपये आए थे। दोनों आरोपियों को रविवार अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.