विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : कृष्ण पाल गुर्जर

केंद्रीय राज्य मंत्री ने सरूरपुर में किया 2 करोड़ 30 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 10 से 11 वर्षों में जिले में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिनका प्रमाण हर गांव, हर सडक़ और प्रत्येक सार्वजनिक सुविधा में स्पष्ट दिखाई देता है। केंद्रीय राजयमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने गत सायं गांव सरूरपुर में सडक़ निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। शुभारंभ गांव के लोगों द्वारा नारियल फोडक़र परंपरागत तरीके से किया गया। इस अवसर पर एनआईटी विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे। इस अवसर पर लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का आरंभ हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में आज उन्होंने गांव सरूरपुर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से गलियों और सडक़ों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरूरपुर से सोहना रोड तक लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आरएमसी सडक़ का निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि यह सडक़ 18 फुट चौड़ी आरएमसी रोड होगी, जिसके दोनों ओर 3.3 फुट की इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इस प्रकार कुल मिलाकर 24 फुट चौड़ी आधुनिक सडक़ का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन में गरीबी को केवल देखा नहीं, बल्कि स्वयं भोगा है, इसीलिए वे गरीबों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने पहले दिन से ही स्पष्ट किया था कि उनकी सरकार देश के गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों को समर्पित है। श्री गुर्जर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश के 80 करोड़ नागरिकों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज, 60 करोड़ लोगों को साल में मुफ्त इलाज की सुविधा, तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहले बच्चे पर 5,000 रुपये और दूसरे बच्चे के रूप में कन्या संतान पर 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि 10 करोड़ महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं और 90 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को मात्र 1 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण उपलब्ध करवाने का कार्य भी केंद्र सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की नीति को अपनाते हुए सरकार समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मौजूदा सरकार का लक्ष्य केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरूरपुर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सबका सहयोग आवश्यक है। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फागना ने कहा कि आज फरीदाबाद विकास के उस मार्ग पर अग्रसर है, जिसकी कल्पना कभी की जाती थी। उन्होंने कहा कि जितनी तेज़ी से विकास कार्य फरीदाबाद में हुए हैं, उतनी गति से किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र में नहीं हुई। इस अवसर पर जिला परिषद मेंबर हरिंदर भड़ाना, सरपंच साजिद अहमद, पार्षद महेश सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.