सूरजकुंड दिवाली मेले में धूम, कला, संस्कृति और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
हरियाणा पर्यटन निगम देगा कारीगरों को बड़ा मंच
स्टॉल बुकिंग की पूरी प्रक्रिया सरकार के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है, जिससे पंजीकरण की सुविधा बेहद सरल और पारदर्शी है। जिला फरीदाबाद के स्थानीय कारीगरों से अनुरोध है कि वे अपनी कला एवं उत्पादों को इस मेले में प्रदर्शित करने हेतु पंजीकरण अवश्य कराएं। इच्छुक कारीगरों को निर्धारित श्रेणियों में आवेदन कर स्टॉल बुकिंग लिंक पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
अधिक जानकारी एवं स्टॉल बुकिंग से संबंधित किसी भी सहायता के लिए इच्छुक व्यक्ति चरण लाल, उप निदेशक, पर्यटन विभाग (मो. 94673-40875) से संपर्क कर सकते हैं।
