अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में हीमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन

फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं आगामी 1 अक्टूबर, 2025 को परम पूजनीय स्वर्गीय श्री लाल रतन सिंह गुप्ता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले महा रक्तदान शिविर के संदर्भ में हीमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन किया गया। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता की सदप्रेरणा से विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एवं उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस शिविर का आयोजन किया जाता है। कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया गया। शिविर के संयोजक डॉ. जयपाल सिंह के संरक्षण में हीमोग्लोबिन जांच शिविर में विद्यार्थियों के साथ स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। शिविर में 628 रजिस्ट्रेशन हुए और और ये सभी विद्यार्थी रक्तदान शिविर में भी सहभागिता दर्ज करेंगे।  जांच के उपरांत जिन विद्यार्थियों का हीमोग्लोबिन स्तर कम पाया गया  उन्हें बढ़ाने के सुझाव दिए गए। इस अवसर पर डॉ. रामचंद्र लाइब्रेरियन, वाईआरसी काउंसलर मैडम पूजा, सुभाष कैलोरिया व वॉलंटियर मौजूद रहे। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल एवं सार्थक सिद्ध हुआ।

 

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.